July 8, 2025 3:58 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान थे पं. स्वराज्य त्रिवेदी- श्री कावड़िया फिल्मों में अब बरसात क्यों नहीं होती? सिल्वर स्क्रीन पर पड़ा सूखा, कहां खो गए रिमझिम और रोमांस के तर... यश दयाल को हो सकती है 10 साल की जेल, पीड़ित लड़की ने दिया ये सबूत पहले फोन, फिर बाइक और अब ट्रैक्टर… राजस्थान में एक ही महीने में कांग्रेस विधायक 3 बार हुए चोरी का शि... गर्मी के फल फालसा और जामुन में कौन है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें अतिथि देवो भवः का क्या होगा! पर्यटकों के खिलाफ कई देशों में बढ़ रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा, आखिर क्... क्या ChatGPT की वाट लगा देगा मस्क का Grok 4? इस दिन होगा लॉन्च राफेल पर बड़ा खुलासा! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दावे पर अब कंपनी ने दी असली जानकारी, शेयर में ह... शिव को इतना प्रिय क्यों है बेलपत्र…सावन में इसे चढ़ाने का महत्व क्यों बढ़ जाता है ? पूर्णिया कांड का असली ‘विलेन’, तांत्रिक ही बन गया तांत्रिक का दुश्मन, कैसे गांववालों को भड़काया? पूर...
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में मारा गया Maoist निकला 10 लाख का इनामी, मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर था सोढ़ी कन्ना

बीजापुर: शनिवार को नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान पूरी कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारा गया माओवादी माओवादियों की मिलिट्री कंपनी से जुड़ा हुआ स्नाइपर था, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है।

कन्ना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टाराम गांव का निवासी था और सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य माओवादी सामग्री भी बरामद की गई है।

सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि मारा गया माओवादी लंबे समय से क्षेत्र में हिंसक वारदातों में सक्रिय था और सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button