February 23, 2026 1:46 pm
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...
पंजाब

पंजाब में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी ड्रग की खेप, आधी रात चला ऑपरेशन!

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शहर में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने करोड़ों की ड्रग खेप पकड़ी है। यह पूरा ऑपरेशन सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे शुरू हुआ, जब पुलिस ने सुच्चा सिंह गली और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह इलाका पिछले काफी समय से पुलिस की रडार पर था। पांच युवकों के एक गिरोह पर शक था जो मलोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये युवक कुछ समय से बठिंडा की सुच्चा सिंह गली में रह रहे थे और खुद को कारों की सेल-परचेस का कारोबारी बता रहे थे। लेकिन रात के अंधेरे में इनका असली धंधा ड्रग तस्करी चल रहा था। इस संयुक्त कार्रवाई में बाहरी पुलिस टीम, CI-1 की स्पेशल टीम, और बठिंडा पुलिस ने बेहद मुस्तैदी से काम किया। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो गाड़ी, भारी मात्रा में ड्रग्स, और कथित तौर पर ड्रग मनी बरामद की है।

सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है, जो इस नेटवर्क की मुख्य कड़ियों में से एक हो सकती है। वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट का कोई गैंगस्टर नेटवर्क या पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संबंध तो नहीं है। पुलिस ने इस समय तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पंजाब के डीजीपी खुद इस पूरे मामले में जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकते हैं।

यह कार्रवाई एक बार फिर इस बात का संकेत देती है कि पंजाब में ड्रग माफिया किस तरह शहरों की शांत गलियों में जड़ें जमा चुका है। सुच्चा सिंह गली जैसे इलाके में लंबे समय से यह रैकेट सक्रिय था, लेकिन पहचान से बचता रहा। कारों के कारोबार की आड़ में चल रही ड्रग तस्करी अब पुलिस की सख्ती से बेनकाब हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button