February 24, 2026 12:36 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

शहर के बीच चौराहे में कार चालक का आतंक! आधा दर्जन से अधिक दुकानों को उड़ाया, पूर्व विधायक के ऑफिस से टकराई कार

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिला मुख्यालय के गार्डन चौक में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने मिला। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात में नशे की हालत में एक युवक ने गार्डन चौक में सड़क किनारे लगी कम से कम आधा दर्जन से भी ज्यादा अस्थाई दुकानों को उड़ाते हुए, बलौदा बाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के ऑफिस के कार सेड से टकराकर एक रहवासी के घर के सामने जा घुसी।

रफ्तार का कहर इस कदर था कि देखने वालों के होश उड़ गए। तस्वीरों से कार की स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि रफ़्तार का कहर करीब 100 मीटर तक देखा जा सकता है, जिसके बाद कार घर के दीवार से टकराकर खड़ी हो गयी। राहत की बात ये रही की देर रात होने की वजह से कोई भी इंसान मौज़ूद नहीं था। जिसकी वजह से एक बड़ी घटना टल गयी है।

इस घटना में नशे में धुत युवक और उसके एक साथी को भी मामूली चोट आयी है। अब इस भयानक कहर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। नशेड़ी युवक का नाम चमन साहू बताया जा रहा है। कसडोल थाने के छाछी गाँव का निवासी बताया जा रहा है। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button