March 29, 2026 6:54 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
पंजाब

पंजाब विधानसभा विशेष सत्र में गूंजा अबोहर हत्याकांड का मुद्दा, कार्यवाही स्थगित

पंजाब विधानसभा विशेष सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान सदन में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, लेखक डॉ. रतन सिंह जग्गी, शहीद नायक सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह के अलावा अहमदाबाद प्लैन क्रैश मारे गए लोगों को श्रद्वाजंलि दी गई। वहीं इस दौरान अबोहर हत्याकांड का मुद्दा गूंजा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने की बात कही और अबोहर के कपड़ा व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या का मामला सदन में उठाया गया और उन्हें श्रद्धांजलि देने की अपील की गई।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि संजय वर्मा की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि लॉरेंस गैंग ने कहा था कि संजय वर्मा ने हमारे संदेश को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन में इन सभी दिवंगत आत्माओं के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। गौरतलब है कि पहले दिन की कार्यवाही सिर्फ 11 मिनट में सम्पन्न हो गई। यानी कि कार्यवाही को कल 11 जुलाई को सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया है। बता दें कि, यह सत्र बेअदबी के मामले में सख्त कानून बनाने को लेकर बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button