February 12, 2026 3:57 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, दोस्त के बदले कर रहा था डील

अंबिकापुर/बलरामपुर: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र कुजूर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। सीमांकन के एवज में रिश्वत की यह रकम विनायकपुर निवासी राजेश यादव से ली जा रही थी। शिकायत के बाद एसीबी ने गुरुवार को तहसील कार्यालय में ही जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

बता दें कि पटवारी महेंद्र कुजूर दोहना हल्का नंबर 10 में पदस्थ था। आरोप है कि वह सीमांकन कराने के लिए बार-बार प्रार्थी को घुमा रहा था और काम करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर से की थी। जांच और सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी की टीम ने तय समय पर जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम आरोपी पटवारी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर नकद रकम जब्त की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। यहां राजस्व संबंधित कामकाज के लिए रिश्वतखोरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button