March 13, 2026 6:21 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
छत्तीसगढ़

रायपुर में बंधक बनाकर मजदूरों से करवाया जा रहा था काम, विरोध करने पर दे देते थे नशे की दवाइयां

रायपुर: खरोरा स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री और उमाश्री राइस मिल में मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। इनमें 10 से 12 साल के नाबालिग भी हैं। श्रम विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर यहां काम करने वाले 100 से अधिक मजदूरों और 50 बच्चों (जो 10 से 16 साल की उम्र के थे) को रेस्क्यू किया है। इन सभी को फिलहाल इनडोर स्टेडियम में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री संचालक नितेश तिवारी, विपिन तिवारी और विकास तिवारी पर मजदूरों को बंधक बनाने का आरोप है। मजदूरों ने बताया कि इन लोगों ने उन्हें सुपरवाइजर और पैकेजिंग के काम के लिए बुलाया था। मजदूरों का कहना है कि संचालकों ने उन्हें पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है। उन्हें दिन में सिर्फ दो बार दोपहर तीन बजे और रात दो बजे, कच्चा खाना दिया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button