March 29, 2026 6:40 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
पंजाब

Jalandhar में वारदात! 2 दोस्तों ने पहले साथ बैठकर पी शराब और फिर…

जालंधर : शहर में बड़ी वारदात सामने आई है। संजय गांधी नगर की नहर पुली के पास एक अहाते में शराब पी रहे 2 दोस्तों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई, जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने कुछ ही घंटे की जांच के बाद आरोपी हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज पुलिस कोर्ट में पेश करके डिमांड पर लगी। मृतक की पहचान बालिस्टर प्रसाद (उम्र 40) पुत्र नथवी प्रसाद निवासी कनाल रोड, संजय गांधी नगर के रूप में हुई है।

ए.सी.पी. नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि ढलाई का काम करने वाला बालिस्टर अपने दोस्त दीपक कुमार उर्फ दीपू के साथ संजय गांधी नगर पुली के पास ही अहाते में शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हो गई और वह झगड़ पड़े। आरोप है कि दीपक ने बालिस्टर के सिर पर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी और खुद फरार हो गए। वहीं जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो थाना 8 के प्रभारी यादविंदर सिंह, चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज अवतार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज और ह्यूमन सोर्सेस के माध्यम से आरोपी को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया। ए.सी.पी. आतिश भाटिया ने कहा कि आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कल अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button