August 5, 2025 3:40 pm
ब्रेकिंग
हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच... राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी दो दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे 10 हजार से अधिक लोग, टंकी की सप्लाई ठप होने से हाल बेहाल
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों के लिए अहम घोषणा, जानें क्या होगा खास…

जालंधर/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान सी.एम. मान ने कहा कि  खेल नशे का विकल्प हो सकता हैं। अगर शरीर से प्यार होगा, तो युवा नशे से दूर रहेंगे। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मैदान बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नर्सरी तैयार की जाएगी। देश के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि इस समय क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के कप्तान पंजाबी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। पंजाबियों में अपार प्रतिभा है, उन्हें और मौके मिलने चाहिए। हम खिलाड़ियों को ओलंपिक या अन्य विश्व खेलों की तैयारी के लिए लाखों रुपये देते हैं, वे जीतें या न जीतें, यह अलग बात है। खिलाड़ियों के जीतकर आने के बाद सरकार को पैसा देना होता है, लेकिन यह पहली सरकार है जो खिलाड़ियों की तैयारी के लिए भी पैसा दे रही है। पंजाब में एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि गांवों में 4 हज़ार आधुनिक मैदान दिखेंगे, 3,083 मैदानों पर काम शुरू हो गया है। होटल और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button