February 13, 2026 8:40 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

शराब और Beer के शौकीनों के लिए खास खबर, पीने से पहले जरा पढ़ें ये Report

शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप भी व्हिस्की, वाइन या बीयर का पैग बनाकर उसे खुला छोड़ देते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, खुला छोड़ी गई शराब का स्वाद, सुगंध और गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती है, जिससे यह न सिर्फ पीने में खराब लगती है बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है।

व्हिस्की
अगर व्हिस्की का पैग बनाकर आप लंबे समय तक खुला छोड़ देते हैं, तो इसका स्वाद और सुगंध पूरी तरह बदल जाती है। हालांकि इसमें अल्कोहल अधिक होता है और यह जल्दी खराब नहीं होती, लेकिन खुला छोड़ना इसे पीने लायक नहीं बनाता।

वाइन
वाइन की बात करें तो खुली बोतल में हवा के संपर्क में आने से यह तेजी से खराब हो जाती है।
सामान्य वाइन: 5 दिन तक
रेड वाइन, स्पार्क्लिंग, व्हाइट या रोज़ वाइन: 2 दिन में ही
इनका स्वाद और ताजगी खत्म हो जाती है।

बीयर
बीयर तो सबसे जल्दी खराब होती है। गिलास में डालकर यदि आप उसे कुछ घंटों तक यूं ही छोड़ दें तो इसका गैस और झाग खत्म हो जाता है, जिससे स्वाद बेकार हो जाता है। हालांकि फ्रीज में रखी खुली बीयर कुछ समय तक चल सकती है, लेकिन उसका स्वाद एकदम बदल जाता है।

Related Articles

Back to top button