February 23, 2026 7:23 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हिमाचल प्रदेश

पहलगाम में गोलीबारी से 24 घंटे पहले आतंकियों ने इस महिला से पैक कराई थी 2 चीजें, दिए थे 500 के पांच नोट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इस हमले के बाद से ही NIA पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. तो कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में जांच टीम हर एंगल से पूछताछ कर रही है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है.

आतंकवादियों ने AK-47 और M4 राइफल से गोली चलाई थी. जांच टीम को बैसरन घाटी से कारतूस भी मिले हैं. इसके अलावा आतंकियों ने हमले से 24 घंटे पहले एक स्थानीय परवेज के घर पर खाना खाया था और चावल के साथ साथ मसाले भी पैक कराए थे. आतंकियों ने परवेज की पत्नी को इसके एवज में पांच पांच सौ के पांच नोट दिए थे.

आतंकियों के कराया था खाना पैक

NIA ने पिछले दिनों परवेज और बशीर को गिरफ्तार किया था. टीम ने इनसे लंबी पूछताछ की है. इसके अलावा एक स्टार प्रोटेक्टेड गवाह’ ने बताया कि घटना से पहले आतंकियों ने परवेज के घर से खाना मांगा था. इसके अलावा कुछ कच्चा खाना पैक भी कराया था.

आतंकी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परवेज के घर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पहले तो खाना खाया उसके बाद बैसरन की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. आतंकियों ने जाने से पहले परवेज की पत्नी से कुछ मसाने और कच्चे चावल पैक कराए थे. इसके बदले आतंकियों ने परवेज की पत्नी को 2500 सौ रुपये दिए थे.

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे. इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए थे. इस हमले में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा था. जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए थे उन्हें आतंकियों ने गोली मार दी थी. भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों का खात्मा किया था.

Related Articles

Back to top button