February 23, 2026 3:05 pm
ब्रेकिंग
Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं...
धार्मिक

सावन के पहले बुधवार पर कैसे करें पिता-पुत्र की आराधना, यहां पढ़ें महत्वपूर्ण बातें

आज का दिन बहुत शुभ है. आज सावन माह का पहला बुधवार है. सावन माह के पहले बुधवार पर भोलेनाथ के साथ भगवान श्री गणेश की भी आराधना करें. हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इसीलिए इस दिन गणेश जी आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. संयोग से इस समय सावन का महीना भी चल रहा है. सावन का पावन माह भोलेनाथ की आराधना के लिए बेहद शुभ माना गया है.

सावन के पहले बुधवार को भगवान गणेश और उनके पिता भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. यहां पढ़ें संपूर्ण पूजन विधि.

सावन बुधवार पूजन-विधि (Sawan 2025 Budhwar Pujan Vidhi)

  • सावन के पहले बुधवार पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • भगवान गणेश और शिव की पूजा का संकल्प लें.
  • भगवान गणेश और शिव जी की मूर्तियों को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें, उन्हें दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें.
  • घर में पारद शिवलिंग या अन्य शिवलिंग है तो उसे जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. इसके बाद, चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (फल, मिठाई) आदि अर्पित करें.
  • पिता और पुत्र के मंत्रों का जाप करें. “ॐ गं गणपतये नमः” और “ॐ नमः शिवाय” मंत्रों का जाप करें.
  • दोनों भगवान की आरती करें सबसे पहले गणेश जी और फिर शिव की आरती करें.

सावन बुधवार उपाय (Sawan 2025 Budhwar Upay)

  • सावन माह का बुधवार शिव जी और गणेश जी दोनों की पूजा के विए विशेष होता है. इस दिन किए गए उपाय से आपके विघ्न दूर होते है और जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है.
  • बुधवार के दिन जरूरमंदों को दान अवश्य दें. ऐसा करना शुभ होता है.
  • बुधवार के दिन उपाय करने से शिव जी और गणेश जी दोनों की कृपा बनी रहती है.

Related Articles

Back to top button