February 11, 2026 11:58 am
ब्रेकिंग
China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update! विभाग ने जारी की बड़ी भविष्यवाणी

चंडीगढ़: लगातार मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर देखने को मिल रहा है। विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का भी अनुमान जताया है। कई जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

इसके चलते राज्य के तापमान में लगातार हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज़्यादा तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया। यहाँ तापमान 35 डिग्री रहा, बाकी सभी ज़िलों में तापमान 35 डिग्री से नीचे है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 23 से 27 डिग्री के बीच रहा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कल भी राज्य भर में बारिश की संभावना है। विभाग ने गुरुवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कुछ दिनों तक राज्य में विभिन्न स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button