February 23, 2026 12:48 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

गजब! 32 हजार रुपये का एक जग… कांग्रेस ने लगाया आरोप; तो बीजेपी ने दी सफाई

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के आदिवासी छात्रावास को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता दीपक बैज ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जेम पोर्टल के जरिए 160 स्टील जग की खरीद 51 लाख रुपये में की, जिसमें हर जग की कीमत 32,000 रुपये बताई गई। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने एक्स पर कुछ दस्तावेज शेयर करते हुए दावा किया कि यह खरीद चट्टीसगढ़ ट्राइबल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हुई, और बिड नंबर GEM/2024/B/5738169 के साथ 9 जुलाई 2024 को ऑर्डर दिया गया। उन्होंने कहा, एक जग की कीमत 32,000 रुपये। चौंकिए मत, विष्णुदेव की सरकार में सब संभव है। आदिवासी बच्चों के हॉस्टल के लिए ख़रीदे जाने वाले सामानों के फंड पर भी लगा ग्रहण। जेम पोर्टल से एक जग ख़रीदा गया 1 जग ₹32,000 का। कुल 160 नग जग की क़ीमत 51 लाख रुपये।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी एक्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा, “यह स्टील का जग है या सोने का ? आदिवासी बच्चों के मग्गे में भी जनजातीय सीएम का कमिशन। एक जग की कीमत 32 हजार, 160 नग की खरीदी 51 लाख में.. पियो पानी ..!!”

बीजेपी की सफाई

दूसरी ओर, बीजेपी समर्थकों और विभागीय अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए सफाई पेश की। उनके मुताबिक, ट्राइबल विभाग के जिला अधिकारी से जांच में पता चला कि यह खरीद पूरी नहीं हुई। रेट्स ज्यादा होने के कारण ऑर्डर को रद्द कर दिया गया। एक जवाबी पोस्ट में दावा किया गया कि यह जानकारी भ्रामक है और कोई ऐसी खरीद नहीं हुई।

विभाग ने क्या कहा?

इस मामले में विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसे भ्रामक और गलत जानकारी करार दिया। विभाग ने कहा कि ये महज एक प्रस्ताव था और प्रस्ताव स्तर पर ही खत्म हो चुका था। चूंकि ये प्रस्ताव पारित ही नहीं हुआ तो जांच का सवाल ही नहीं उठता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button