February 23, 2026 11:17 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
धार्मिक

शनि दोष से मुक्ति के लिए सावन के शनिवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

हिंदू धर्म में सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है. वहीं, शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए होता है. आज सावन का पहला शनिवार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव स्वयं भगवान शिव के परम भक्त हैं, इसलिए सावन शनिवार को भोलेनाथ की आराधना करने से शनि के प्रकोप से रक्षा होती है. कहते हैं कि अगर कोई सावन शनिवार को शिवजी की पूजा करता है, तो उसे शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है. इस लेख में हम आपको बताएंगे शनिवार को शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए 4 ऐसी चीजों के बारे में जो न सिर्फ शनि को प्रिय हैं, बल्कि भगवान शिव भी इनसे प्रसन्न होते हैं. चलिए जानें कि शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाना चाहिए.

शनिवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

सावन के शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल, शमी के पत्ते, और नीले फूल चढ़ाना शुभ माना गया है. इसके अलावा, शनिवार को शिवलिंग के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना और जल चढ़ाना भी फलदायी माना जाता है.

काले तिल:- शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.

शमी के पत्ते:- शमी का पौधा शनि देव को प्रिय है, इसलिए शनिवार को शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. साथ ही, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

नीले फूल:- नीले फूल शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं और भगवान शिव को भी प्रिय हैं, इसलिए शनिवार को शिवलिंग पर नीले फूल चढ़ाने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

सरसों का तेल:- सावन के शनिवार को शिवलिंग पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिलता है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन शनिवार को शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है, शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इन चीजों का शिवलिंग पर चढ़ाना शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को कम करता है. साथ ही, सावन शनिवार को भगवान शिव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है.

Related Articles

Back to top button