March 26, 2026 1:56 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
पंजाब

पंजाब का ये जिला पूरी तरह से सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले के अंदर अमन-कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुरू की गई मुहिम के चलते पुलिस ने बीती देर शाम करीब 35 नाके लगाकर गुरदासपुर जिले को पूरी तरह से सील कर दिया। इस दौरान एस.एस.पी. आदित्य आई.पी.एस. खुद विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चैकिंग की और मौके पर मौजूद विभिन्न थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि शरारती तत्वों को काबू करने में कोई भी ढील न बरती जाए।

इस दौरान गुरदासपुर शहर के विभिन्न चौकों और एंट्री प्वाइंटों पर नाके लगाने के अलावा गुरदासपुर जिले में दाखिल होने वाले प्रमुख रास्तों पर भी विशेष नाकाबंदी की गई। इसके साथ ही सेकंड लाइन ऑफ डिफैंस से संबंधित सरहदी क्षेत्र में भी पूरी मुस्तैदी से नाके लगाए गए। उन्होंने कहा कि जिले की अचानक सीलिंग करके विभिन्न समय के दौरान चैकिंग की जाती है और साथ ही पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर प्रत्येक आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने का सिलसिला भी जारी है।

उन्होंने कहा कि आज की चैकिंग के दौरान गुरदासपुर शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था को और सुधारने के लिए भी प्रयास किया गया है, जबकि अवैध पार्किंग को रोकने और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस पहले ही बड़े स्तर पर काम कर रही है। एस.एस.पी. ने बताया कि आज की नाकाबंदी के दौरान जहां एस.पी. और डी.एस.पी. स्तर के अधिकारियों समेत समूह थाना प्रभारी तैनात हैं, उसके साथ ही विभिन्न दफ्तरी स्टाफ समेत अन्य पुलिस मुलाजिमों को भी विशेष तौर पर ड्यूटी लगाकर नाकों पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button