February 11, 2026 5:01 pm
ब्रेकिंग
Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया...
मध्यप्रदेश

ट्रेन में अस्थि कलश चुराकर भागने लगा चोर, BJP नेता ने पकड़ा, तलाशी में मिले ये भी सामान

मध्य प्रदेश के इंदौर से हरिद्वार जा रहे भाजपा नेता देवेंद्र ईरानी को ऋषिकेश एक्सप्रेस में चोरी की चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा. वे अपनी दिवंगत मां की अस्थि कलश के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे. लेकिन जैसे ही ट्रेन आगरा स्टेशन के करीब पहुंची, एक शातिर चोर ने उनके अस्थि कलश पर हाथ साफ करने की कोशिश की.

देवेंद्र ईरानी की नजर जैसे ही उस संदिग्ध पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया. चोर ने बचने के लिए शोर मचाया और भागने का प्रयास किया, लेकिन डिब्बे में मौजूद सतर्क यात्रियों ने नेता की मदद की और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.

कोच में यात्रियों के मोबाइल और पर्स गायब थे

हंगामे के बीच जब अन्य यात्रियों ने अपने सामान की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. डिब्बे में मौजूद 4 से 5 यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स और कीमती सामान भी गायब थे. इस पर पकड़े गए आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ.

घटना की सूचना तुरंत आगरा जीआरपी को दी गई. जीआरपी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनू नाम के युवक के रूप में हुई, जो ग्वालियर का निवासी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू पहले भी कई बार ऋषिकेश एक्सप्रेस में यात्रियों का सामान चुराने की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

आगरा जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता है. यह घटना बताती है कि ट्रेन में यात्रा करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है. देवेंद्र ईरानी और अन्य यात्रियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक बड़ी चोरी टल गई और चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Related Articles

Back to top button