March 7, 2026 7:58 pm
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...
देश

किराएदार बनकर घर में रहा, फिर मालकिन को झांसे में लेकर कर डाला कांड… सिम कार्ड से किया खेला

साइबर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कभी वह कंपनी के एमडी बनकर लोगों को ठग रहे हैं तो पुलिस बैंक मैनेजर बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. अब झारखंड के रांची में एक शख्स पहले एक घर में किराएदार बना और फिर उसी के मकान मालिक को ठग लिया. साइबर ठगी करने वाला ये शख्स कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है.

पहले ठग ने मकान मालकिन के मोबाइल फोन से पहले धोखे से उसका सिम कार्ड निकाल लिया फिर ब्लैक सिम इसमें डाल दिया. ताकि उसे शक न हो. इसके बाद इस सिम का इस्तेमाल कर उसने अकाउंट बनाया और अलग-अलग कॉमन सर्विस प्रोवाइडर सीसी संचालकों के स्कैनर के जरिए अलग-अलग किस्तों में 2 जून 2025 से लेकर 15 जून 2025 के बीच लगभग 1.88 लाख रुपए निकाल लिए.

साइबर थाने में FIR दर्ज कराई

पीड़ित मकान मालकिन अनिमा तिग्गा घर में किराएदार के रूप में रहते हुए कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक कुमार ने इस ठगी को अंजाम दिया. पुंदाग ओपी क्षेत्र के दीपाटोली की रहने वाली अनिमा तिग्गा ने अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर 21 जून 2025 को रांची के साइबर थाने में FIR दर्ज कराई और बताया कि उनके अकाउंट से 2 जून 2025 से लेकर 15 जून 2025 के बीच PNB, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, SBI और पीएनबी क्रेडिट कार्ड मिलाकर कुल 1,88,000 रुपए ट्रांसफर किए गए.

इस तरह निकाले खाते से पैसे

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उनके घर में ही किराए पर रहने वाले अभिषेक कुमार नामक छात्र को गिरफ्तार किया. आरोपी बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर के रहने वाला है. उसने ही शातिराना तरीके से पहले अपनी मकान मालकिन के मोबाइल फोन से धोखे से उनका सिम कार्ड निकाला. फिर ब्लैक सिम उसमें डाल दिया, फिर रियल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर यूपीआई अकाउंट बनाया. इसके बाद अलग-अलग कॉमन सर्विस प्रोवाइडर संचालकों के स्कैनर के जरिए पैसे निकाल लिए. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button