February 23, 2026 9:17 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

‘मैं इतनी सुंदर हूं, और तुम…’, शादी के दो साल बाद पत्नी के बदले तेवर, पति को लगी धमकाने, की ये डिमांड

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक पति ने एसपी ऑफिस में अनोखा शिकायती आवेदन दिया है. पति ने इसमें पत्नी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे धमका रही है. कह रही है कि वो पति से ज्यादा सुंदर है, इसलिए अब वो उसके साथ नहीं रहेगी. साथ ही पति को धमकी भी दे रही है कि ससुराल वापस नहीं आएगी. जोर जबरदस्ती की तो उसे जान से भी मार सकती है.

मामला ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा का है. यहां रहने वाले विनोद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अनोखा शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी गोमती अहिरवार पर संगीन आरोप लगाए हैं. विनोद का कहना है कि जिस पत्नी को उसने कड़ी मेहनत से पढ़ाया-लिखाया, अब वो उसे छोड़कर मायके चली गई है. ससुराल वापस नहीं आना चाहती. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है.

विनोद अहिरवार ने अपनी शिकायत में विस्तार से बताया- मेरी शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी. उस समय गोमती केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी. मैं आर्थिक रूप से खुद भी इतना मजबूत नहीं हूं. फिर भी मैंने पत्नी को आगे पढ़ाने का फैसला लिया. मैंने पाई-पाई जोड़कर पत्नी की पढ़ाई पूरी करवाई. दिन-रात मेहनत करके गोमती को उच्च शिक्षा दिलाई, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और उनका भविष्य बेहतर बन सके.

पढ़ाई के बाद बदले तेवर

हालांकि, विनोद के अनुसार, पढ़-लिख जाने के बाद गोमती के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया. विनोद का आरोप है कि उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और लगातार उससे दूरी बना रही है. विनोद ने बताया कि गोमती का सीधा कहना है कि वह (विनोद) सुंदर नहीं है और गोमती खुद बहुत सुंदर है, इसलिए वह अब अपने ससुराल वापस नहीं आएगी और विनोद के साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती.

जान से मारने की धमकी

इन आरोपों के साथ ही, पीड़ित पति विनोद ने बताया कि गोमती उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रही है. इस अप्रत्याशित मोड़ से पूरी तरह टूट चुके और परेशान विनोद अहिरवार ने अब न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. विनोद ने एसपी से अनुरोध किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और उसे उसकी पत्नी के कथित उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों से मुक्ति दिलाई जाए.

Related Articles

Back to top button