February 12, 2026 9:32 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

‘हसबैंड तो खटिया से गिरे…’, देवर की बाहों में लिपटी थी भाभी, पति ने देखा तो मचा बवाल, फिर हुआ खून खराबा

दोनों रोमांस कर रहे थे, इस बात से बेखबर कि कोई उन्हें देख भी रहा है. तभी दरवाजा अचानक से खुला. सामने खड़े शख्स ने चिल्लाते हुए पूछा- ये क्या हो रहा है? रोमांस में मग्न देवर-भाभी एक दम से घबरा गए. देखा कि सामने तो महिला का पति है. महिला ने पहले तो पति से कहा कि उसका देवर के साथ कुछ भी नहीं है. देवर ने भी कहा- भैया ऐसा कुछ नहीं है. मगर पति ने तो सब कुछ आंखों से देख ही लिया था. जब पत्नी को लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो उसने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला. ताकि दोनों के बीच का भेद किसी के सामने उजागर न हो सके.

फिर हत्या को हादसा बताते हुए देवर-भाभी पुलिस को गुमराह करने लगे. महिला ने कहा- साहब! मेरे पति खटिया से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबकुछ साफ कर दिया. पता चला कि हत्या गला घोंटकर की गई है. इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. फिलहाल दोनों जेल में बंद हैं. घटना मध्य प्रदेश के सागर जिले की है.

यहां बरायठा थाना इलाके के एक गांव में 25 साल के युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया- मृतक की पत्नी के देवर के साथ अवैध संबंध थे. पति ने दोनों को एक रात कमरे में देख लिया था. इसके बाद ही पत्नी और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.

पुलिस को करते रहे दोनों गुमराह

बरायठा थाना पुलिस को वीरेन्द्र कुमार नाम के युवक की मौत की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो वीरेन्द्र की लाश उसी के घर में कमरे में पड़ी हुई थी. पत्नी और छोटे भाई ने तब पुलिस को बताया कि वीरेन्द्र खटिया पर से गिरा और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो वीरेन्द्र की मौत की वजह गला दबाने से होना सामने आया. इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा हो गया.

पत्नी को भाई संग कमरे में देखा था

पुलिस ने शक के आधार पर जब मृतक की पत्नी और छोटे भाई से पूछताछ की तो वो टूट गए और अपना जुर्म कबूल लिया. देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध थे और वारदात वाली रात वीरेन्द्र ने दोनों के एक साथ कमरे में देख लिया था. इसके बाद उनके बीच विवाद हुआ और तभी पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर वीरेन्द्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी व छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button