February 22, 2026 5:23 pm
ब्रेकिंग
Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे...
छत्तीसगढ़

कोरबा में कुआं धंसा, पति-पत्नी सहित पुत्र लापता, हफ्ते भर पहले खुदवाया था 40 फीट गहरा कुआं

कोरबा: वनांचल क्षेत्र जटगा में कुआं धसने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हो गए हैं. आशंका है कि वह कुएं के भीतर मलबे के नीचे दबे हुए हैं. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू हो चुकी है. लापता हुए परिवार के सदस्यों में से एक व्यक्ति का चप्पल कुएं के ऊपर मिला. जिसके आधार पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. देर शाम तक भी किसी सदस्य का पता नहीं चल सका है.

गांव बनवार का है पूरा मामला : यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी जटगा के गांव बनवार का है. अब तक की जानकारी के अनुसार छेदूरम श्रीवास (65 वर्ष) उनकी पत्नी कंचन बाई(53 वर्ष) और पुत्र गोविंद श्रीवास(30 वर्ष) मंगलवार की सुबह घर के आंगन में मौजूद कुएं के पास गए थे. परिवार ने कुएं के भीतर एक टुल्लू पंप लटका के रखा था. जिससे वह अपने आसपास खेत और बड़े की सिंचाई करते थे. टुल्लू पंप के जरिए निकलने वाले पानी से रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करते थे. परिजन काफी दिनों से टुल्लू पंप को कुएं से बाहर निकलना की बात पर चर्चा कर रहे थे. इसके बाद मंगलवार की सुबह से जब से आंगन में कुआं धंसा है. तब से वह सभी लापता है. गोविंदा का चप्पल कुएं के मलबे के ऊपर उफनते हुआ मिला है. जिसके आधार पर ही पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि कुएं से टुल्लू पंप को निकलते समय बरसात में आंगन की गीली मिट्टी धंस गई और मलबा कुएं के अंदर समा गया. तब वह सभी इसके नीचे दब गए हैं.

7 दिन पहले आंगन में खुदवाया था 40 फीट गहरा कुआं : लापता परिवार के मंझले पुत्र उचित राम श्रीवास ने बताया कि एक महीने पहले ही घर के आंगन में 40 फीट गहरा कुआं खुदवाया था. मंगलवार सुबह जब सोकर उठा तब माता-पिता और भाई घर पर मौजूद नहीं थे. पहले यह सोचा कि वह बैल को खदेड़ने गए होंगे, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बैल खेत में लगे भुट्टों को नुकसान पहुंचा रहे थे. मोटरसाइकिल से दूसरे पंचायत तक भी उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले. वापस आया तब देखा कि कुएं के ऊपर भाई का चप्पल तैर रहा है. इसी आशंका पर हमने सरपंच और पुलिस को सूचना दी.

रेस्क्यू टीम कर रही है ऑपरेशन : डीएसपी डीके सिंह ने बताया कि गांव बनवार में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कुएं के नीचे मलबे में दबे होने की आशंका है. एक व्यक्ति का चप्पल ऊपर मिला है. जिससे आशंका है कि वह नीचे दब गए होंगे. लेकिन जब तक बॉडी न मिल जाए, किसी भी बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हम लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button