February 23, 2026 9:31 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

Punjab से हिमाचल जाने वाले रास्ते बंद! प्रशासन ने जारी किया Alert, पढ़ें…

पंजाब से हिमाचल जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, हिमाचल में जोरदार बारिश व जगह-जगह लैंडस्लाइड से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली फोरलेन 4 मील के पास लैंडस्लाइड हुई है, जिसे वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया है।  बताया जा रहा है कि बारिश के कारण राज्य भर की करीब 357 सड़के बंद कर दी गई है, क्योंकि इससे पहले सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गई, जिस कारण भारी नुक्सान हुआ है, साथ ही मंडी में भारी बारिश से टिकैन सब तहसील के सभी शिक्षण स्थानों में छुट्टी कर दी गई है।

पंजाब के लोगों के लिए अलर्ट
उधर, सतलुज नदी पर बने कोल डैम में सुबह पानी छोड़ा जाने से प्रबंधन ने पंजाब के लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। इससे नदी का जल स्तर पर 4-5 मीटर बढ़ेगा। डैम प्रबंधन ने  बताया कि कोल डैम से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का पानी सबसे पहले पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) में प्रवेश करता है। रोपड़ से आगे यह नदी पश्चिम की ओर बहती हुई लुधियाना जिले से होकर गुजरती है। इसके बाद यह हरिके-पत्तन के पास ब्यास नदी से मिल जाती है और फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ती है तथा भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ बहती है। अंततः यह नदी पाकिस्तान में प्रवेश करती है और बहावलपुर के पास चिनाब नदी में मिल जाती है। अब जब कोल डैम से पानी छोड़ा गया है, तो डैम प्रबंधन ने नदी के किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने और सतलुज नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button