March 6, 2026 2:59 pm
ब्रेकिंग
झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी...
पंजाब

पंजाबियों को CM Mann का बड़ा तोहफा, सुनामी को लेकर कही बड़ी बात

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां टैगोर थिएटर में वन विभाग के 942 नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपने फायदे के लिए काम किया और जनता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन वह लगातार युवाओं को नौकरियां दे रहे हैं। पर्यावरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण बदल रहा है, पेड़ कम हो रहे हैं, गर्मी और बारिश बढ़ रही है और प्रकृति के साथ खूब छेड़छाड़ हो रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रूस में आए भूकंप के बाद आज दुनिया का 70 प्रतिशत हिस्सा अलर्ट पर है। न्यूजीलैंड से लेकर कैलिफोर्निया तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। इसलिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है। उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों से कहा कि आप पेड़ों और प्रकृति के संरक्षक हैं। आप पंजाब के पर्यावरण के माली हैं और उन्हें आप पर गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवनियुक्त उम्मीदवार और भी ज्यादा मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि कुदरत ने पंजाब को बहुत कुछ दिया है। पंजाब के पास पहाड़ भी हैं और सबसे उपजाऊ जमीन भी पंजाब के पास है, जंगल भी हैं, भाखड़ा भी है, जो नीला पानी (भाखड़ा) पंजाब के पास है, वो दुनिया में कहीं और नहीं है। वह लोगों से कहते हैं कि गोवा को उनके पास घर पड़ा है और सब कुछ भगवान ने इसी धरती को दिया है, लेकिन एक कमी है कि सबसे ज्यादा लूटने वाले नेता भी हमें ही मिले हैं और उन्होंने लोगों का खून निचोड़ा है। इसके बाद उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों से कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने को कहा और यह भी कहा कि सरकार हर सुख-दुख में इन उम्मीदवारों के साथ खड़ी रहेगी।

Related Articles

Back to top button