February 13, 2026 3:11 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, प्रदेश को मिले 3 विशेषज्ञ डॉक्टर

रायपुर: प्रदेश के दो जिलों रायपुर और बिलासपुर में 200 बिस्तर के मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे। साथ ही बस्तर ओलिंपिक को इस वर्ष से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के रूप में आयोजित करने की सहमति मिल गई है। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि प्रदेश की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरूवार को केंद्रीय श्रम व रोजगार, युवा कार्य व खेल मंत्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने रायपुर और बिलासपुर में 220 बेड के मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिससे राज्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआइपीई) का क्षेत्रीय केंद्र राज्य में स्थापित करने तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए नए स्टेडियम व प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की मांग भी रखी। केंद्रीय मंत्री ने इन विषयों पर भी शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह व सचिव राहुल भगत भी उपस्थित थे।

प्रदेश को मिले 3 विशेषज्ञ डाक्टर, 20 चिकित्सा अधिकारी

प्रदेश को तीन विशेषज्ञ डॉक्टर और 20 चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनकी नियुक्ति ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में की गई है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों में शामिल डॉ. स्नेहा वर्म को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ. प्रेमचंद पोपटानी को बेमेतरा और डॉ. काशिफा रफत को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि विशेषज्ञों और अधिकारियों की नियुक्ति से त्वरित और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button