February 25, 2026 3:32 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
धार्मिक

सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूरी होगी हर इच्छा!

सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है, जिसे भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में में विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. सावन का सोमवार अत्यंत ही लाभकारी और पुण्यदायी माना गया है. इस बार सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन खास चीजों को जरूर चढ़ाएं

बेल पत्र

भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर 3 या 5 बेल पत्र चढ़ाते हैं तो इससे पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

धतूरा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर धतूरे का फल या फूल चढ़ाना शुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है. सावन में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना सबसे लाभकारी होता है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार को गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है.

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को शिवजी का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत पुण्यकारी होता है. आप एक रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आर्थिक उन्नति मिलती है.

कच्चा दूध

शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना अत्यंत ही फलदायी माना गया है. अगर आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे संतान सुख, वैवाहिक जीवन की शांति और मन की शुद्धता बनी रहती है.

Related Articles

Back to top button