March 22, 2026 9:14 pm
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
उत्तरप्रदेश

गोंडा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 11 की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता मजरा रेहरा में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रिति होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इनमें 9 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है.

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से श्रद्धालुओं का एक ग्रुप बोलेरो में सवार होकर खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था. इसी दौरान अचानक बोलेरो सरयू नहर में जा गिरी, जिससे 11 लोगों की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई.

बोलेरो में 15 लोग सवार थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जैसे ही वाहन बेलवा बहुता मजरा रेहरा के पास पहुंचा, चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सरयू नहर में जा गिरी. राहगीरों ने तुरंत शोर मचाते हुए स्थानीय ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया.

मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. बाकी चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

सीएम योगी हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है. साथ ही अफसरों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलापन किया है.हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Related Articles

Back to top button