February 24, 2026 10:53 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

विकास की राह पर हम सबको साथ लेकर बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास का प्रकाश सभी तक पहुंचे, हमारी सरकार इसी मंशा से काम कर रही है। विकास की हर एक बात पर और तरक्की की राह पर हम सबको साथ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उज्जैन में 155 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी। इन निर्माण कार्यों से शहर की बड़ी आबादी को स्थाई लाभ मिलेगा। इन निर्माण कार्यों से वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ बानगी है, विकास की पूरी फिल्म अभी बाकी है। प्रदेश में चहुंओर विकास के काम हो रहे हैं। देश के साथ-साथ हमारा अपना मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। विकास की बयार से प्रदेश का हर कोना निखर रहा है। उज्जैन जिले में हो रहे विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में हम सबका सहयोग लेकर आगे बढ़ते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को कालीदास अकादमी में उज्जैन शहर में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्यापूजन कर लगभग 155 करोड़ रुपए की लागत वाले 8 नवीन सेतुओं और दो नवीन मार्गों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशाल राखी भेंट की। उन्होंने सभी बहनों का आभार जताया और कहा कि हमारी सरकार बहनों का मान-सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखेगी। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम नवाचारों के जरिए आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान तिरंगा लहराकर आने वाले स्वतंत्रता दिवस का उल्लास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को स्वतंत्रता का महत्व बताने और जन-जन को आजादी पर्व से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलाया जायेगा। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के रंग, हम अपने घर, अपने परिवेश की स्वच्छता और शुचिता के संग मनाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने देश को विकास की एक नई ऊर्जा से भर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को पस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायिका, न्यायपालिका एवं चुनाव आयोग ने गणतांत्रिक राष्ट्र भारत में लोकतंत्र को दिनों-दिन और समृद्ध बनाया है। परंतु कुछ विरोधी लोग सदैव लोकतांत्रिक परम्पराओं और व्यवस्थाओं पर उंगली उठाते हैं, देश ऐसे विरोधी लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मानवता की सेवा को ही अपना परम धर्म मानते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास का एक नया दौर प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम की सभापति कलावती सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button