March 8, 2026 1:38 am
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...
छत्तीसगढ़

भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक उसका टायर फट गया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार सीधे सड़क से करीब 25 फीट नीचे सरगी नाले में जा गिरी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों कार सवार बिलाईगढ़ के भटगांव इलाके के निवासी थे और भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले थे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button