February 11, 2026 12:33 pm
ब्रेकिंग
MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ...
देश

सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, नाम- कृष्णा-गोदावरी-कोसी और हुगली, मोदी क्यों बोले- कुछ लोगों को बिहार चुनाव नजर आएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित टाइप-VII के 184 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण करने वाले श्रमिकों मजदूरों से बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया.

सांसदों के लिए नवनिर्मित टाइप-VII फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा अभी कुछ ही दिन पहले मैंने कर्तव्य पथ ओर common central secretariat यानी कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया था. आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए इस Residential Complex के उद्घाटन का अवसर मिला है.

नदियों के नामों की परंपरा देश की एकता के सूत्र में बांधती- मोदी

पीएम ने कहा कि इन 4 टॉवर्स के नाम भी बहुत सुंदर हैं- कृष्णा, गोदावरी, कोसी, हुगली, भारत की चार महान नदियां, जो करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं. अब उनकी प्रेरणा से हमारे जन प्रतिनिधियों के जीवन में भी आनंद की नई धारा बहेगी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को परेशानी भी होगी. कोसी नदी पर नाम रखा है, तो उनको कोसी नदी नहीं दिखेगी, उनको बिहार का चुनाव नजर आएगा. ऐसे छोटे मन के लोगों के मन की परेशानियां भी दिखेंगी. नदियों के नामों की परंपरा देश को एकता के सूत्र में हमें बांधती है.

पीएम ने कहा कि यहां देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के सांसद एक साथ रहेंगे. आपकी यहां उपस्थिति एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बनेगी. इसलिए, यदि समय-समय पर इस परिसर में सभी राज्यों के त्यौहार सामूहिक रूप से मनाए जाएं, तो इससे वातावरण में एक विशेष आकर्षण और जीवंतता आएगी.

सरकारी खर्च में आएगी कमी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस बहुमंजिला इमारत में 180 से ज़्यादा सांसद एक साथ रह सकेंगे. इन नए आवासों का एक महत्वपूर्ण आर्थिक पहलू भी है. कर्तव्य भवन के उद्घाटन के दौरान, मैंने बताया था कि किराए के भवनों में संचालित कई मंत्रालयों पर सालाना लगभग ₹1,500 करोड़ का किराया आता है. यह देश के पैसे की सरासर बर्बादी है. इसी तरह, सांसदों के लिए पर्याप्त आवास की कमी के कारण भी सरकारी खर्च बढ़ रहा है.

फ्लैट में बदहाली से मुक्त रहेंगे सांसद

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सांसद साथी जिस नए आवास में प्रवेश करेंगे, अभी मुझे उसका एक sample flat देखने का भी मौका मिला. मुझे पुराने सांसद आवासों को देखने का मौका भी मिलता रहा है. पुराने आवास जिस तरह बदहाली का शिकार होते थे, सांसदों को जिस तरह आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नए आवासों में गृह प्रवेश के बाद उनसे मुक्ति मिलेगी. सांसद साथी अपनी समस्याओं से मुक्त रहेंगे, तो वो अपना समय और अपनी ऊर्जा और बेहतर तरीके से जनता की समस्याओं के समाधान में लगा पाएंगे.

विकसित के साथ-साथ संवेदनशील भारत- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत जितना विकसित होने के लिए अधीर है, उतना ही संवेदनशील भी है. आज देश कर्तव्य पथ और कर्तव्य भवन का निर्माण करता है तो करोड़ों देशवासियों तक पाइप से पानी पहुंचाने का अपना कर्तव्य भी निभाता है. आज देश अपने सांसदों के लिए नए घर का इंतज़ार पूरा करता है. तो पीएम-आवास योजना के जरिए 4 करोड़ गरीबों का गृह प्रवेश भी करवाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश संसद की नई इमारत बनाता है, तो सैकड़ों नए मेडिकल कॉलेज भी बनाता है. इन सबका लाभ हर वर्ग, हर समाज को हो रहा है. Sustainability और स्वच्छता इस buliding की पहचान बने, ये हम सबका commitment होना चाहिए. न केवल सांसद आवास बल्कि ये पूरा परिसर हमेशा साफ और स्वच्छ रहे तो कितना ही अच्छा होगा.

Related Articles

Back to top button