March 25, 2026 10:04 am
ब्रेकिंग
गुजरात में भी 'UCC' का डंका! धोखे से शादी की तो होगी जेल, लिव-इन का कराना होगा रजिस्ट्रेशन; मुस्लिम ... World Air Quality Report 2026: यूपी का 'लोनी' दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर; भार... MP में पेट्रोल-डीजल के लिए 'महायुद्ध'! किल्लत की अफवाह से पंपों पर चले लात-घूंसे; कहीं लगा 'स्टॉक खत... सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ...
पंजाब

पंजाब में शुरू होने जा रहा बड़ा Project, लोगों की लगेगी मौज

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाबवासियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में कुल 4 सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को मंजूरी दे दी है, जिन पर कुल 4,594 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस योजना के तहत मोहाली में सैकड़ों करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मोहाली में लगने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत हर साल लगभग 158 मिलियन यूनिट सेमीकंडक्टर तैयार होंगे, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल, रक्षा, सोलर एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में किया जाएगा।बिट्टू ने कहा कि मोहाली में सेमीकंडक्टर उद्योग के आने से पंजाब में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, छोटे और बड़े स्तर पर निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और पढ़े-लिखे युवाओं को खास फायदा होगा। उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताते हुए कहा कि इस इंडस्ट्री की सफलता के बाद और भी बड़े प्रोजेक्ट पंजाब में आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पंजाब को ऐसे बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट मिलते रहेंगे, जो राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button