August 14, 2025 8:58 pm
ब्रेकिंग
भिलाई के खारुन नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, खूंटाघाट डेम में डुबा इंजीनियर चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, फैसला सुन कोर्ट में करने लगे हंगामा Chhattisgarh HC ने जर्जर स्कूल भवनों को लेकर जताई नाराजगी, कहा- बच्चों को खतरे में डालना मंजूर नहीं Independence Day 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान, देखिए ल... रायपुर में जल्द ही लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, 450 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 7 फ्लाईओवर ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर करवाए 17.52 लाख सावधान! रायपुर में बढ़ रहा Viral Fever...यदि ये लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, लापरवाही न करे... सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार नि:शुल्क शव वाहन सेवा ठप, गरीब मजबूर होकर ले रहे प्राइवेट एंबुलेंस लेफ्टिनेंट कर्नल शरद देव सिंह जामवाल का मना 100वां जन्मदिन, 47 से लेकर 71 तक हर युद्ध में लिया भाग
पंजाब

60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौ/त, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

लुधियाना : शहर में एक भयानक सड़क हादसा होने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना लुधियाना के ईशर नगर से सामने आई है जहां ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर बैठी 60 वर्षीय को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक महिला की पहचा सत्या देवी निवासी राहों रोड बूथगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अमर सिंह निवासी गोबिंद सिंह नगर के रूप में हुई है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर गुस्साए परिजनों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि, महिला अपने बेटी अमनदीप को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे, सत्या देवी ट्रस्ट के गेट के पास बैठकर इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे का पूरा मंजर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

परिजनों ने चौकी मराडो के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई कर रही है। चौकी इंचार्ज का कहना था – हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो आरोपी को तुरंत सामने ला दे। हादसे के बाद ईशर नगर इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button