February 23, 2026 5:53 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार

डोगरगढ़: राजनाथगांव के डोंगरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्यवाही भारत सरकार गृह मंत्रालय की सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के अंतर्गत की गई है, जिसमें एनसीआरबी (नई दिल्ली) द्वारा सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की निगरानी की जाती है।

डोंगरगढ़ थाना पुलिस को एनसीआरबी से प्राप्त “सायबर टीप रिपोर्ट” के आधार पर जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने फेसबुक अकाउंट से नाबालिग बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर रहा था।

आरोपी की पहचान शिव कुमार सिन्हा (28) पिता खिलावन सिन्हा के रुप में हुई है। शिव कुमार वार्ड क्रमांक-15, बुधवारीपारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ ठोस साइबर साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button