Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला...

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संघ ने स्वतंत्रता दिवस संयुक्त रूप से मनाया

#स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया

रायपुर । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस को राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के साथ संयुक्त रूप से मनाया। इस अवसर पर मेरिन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के निकट राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय प्रांगण में पेंशनरों और कर्मचारियों के बीच राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा भारतमाता चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भारतमाता की जय, तिरंगे झंडे की जय आदि देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। संपूर्ण स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में वीरेन्द्र नामदेव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले के प्राचीर से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के संबोधन संदेश की ओर ध्यान आकर्षित किया जिसमें उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया है। इसे सभी पेंशनरों और कर्मचारी जगत को आत्मसात करने का आव्हान किया और स्वदेशी को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के महामंत्री ए के चेलक, पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, जे पी मिश्रा, तपन चक्रवर्ती, जी एच सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक से सेवानिवृत आई आर साहू तथा रेशम विभाग से ए के कावड़े ने पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया।
इस आजादी पर्व पर दोनों संगठन के प्रमुख नेता क्रमशः अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, टी पी सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,आर जी बोहरे, बी आर रावत,डॉ विनोद वर्मा,ओ पी पाल, संतोष ध्रुव, एहसान तिग्गा, मन्नू लाल भतपहरी,नरसिंग राम, बी डी उपाध्याय,ओ डी शर्मा, हरेंद्र चंद्राकर,आर के साहू, एम आर वर्मा, अनिल तिवारी, व्ही टी सत्यम, हीरालाल नामदेव,शरद अग्रवाल,विंसेंट जोसफ, शैलेन्द्र सिन्हा, आर के टंडन ,आर के दीक्षित,अशोक कुमार कावड़े, इतवारी राम साहू, एन के चौबे आदि के अलावा अनेक लोग आजादी के पर्व में शामिल रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.