छत्तीसगढ़
दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून एक बार फि सक्रिय हो गया है। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखी गई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश का मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहन की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।





