February 24, 2026 9:37 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

ड्रग्स लव जिहाद के आरोपी मछली परिवार पर एक बार फिर होगा बड़ा एक्शन, भारी बवाल होने की संभावना

भोपाल : भोपाल में कुख्यात मछली परिवार के ठिकानों पर एक बार फिर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। प्रशासन ने हवेली को गिराने के लिए बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि शारिक मछली अपने परिवार और भाइयों के साथ इसी हवेली में रहता था। बता दें कि शारिक मछली के करोड़ों के साम्राज्य को कुछ दिन पहले बुलडोजर से तबाह कर दिया गया था। उसके हथाईखेड़ा-कोकता में स्थित 6 ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया। वहीं आज जिस हवेली पर कार्रवाई की तैयारी है, उस पर पहले भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी वक्त पर कार्रवाई पर रोक लग गई थी। अब दोबारा बुलडोजर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मछली परिवार पर लंबे समय से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं । शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन के खिलाफ ड्रग्स, लव जिहाद, धमकी, अवैध वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि हवेली का निर्माण भी अवैध तरीके से किया गया था।

पिछली बार जब प्रशासन ने कार्रवाई की कोशिश की थी, तब भारी विरोध के चलते आखिरी क्षणों में बुलडोजर को रोकना पड़ा था। इसके बाद से लगातार दबाव बढ़ रहा था कि अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई हो। इसी सिलसिले में आज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी हाल में कार्रवाई पूरी करने का दावा किया है।

क्या है पूरा मामला?

मछली परिवार पर सिर्फ अवैध कब्ज़े और अवैध निर्माण ही नहीं, बल्कि कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों के आरोप लगे हैं। प्रशासन और पुलिस के मुताबिक इस परिवार का नाम ड्रग्स की सप्लाई चेन और लव जिहाद से जुड़े मामलों में भी सामने आया है।

पुलिस का दावा है कि हवेली का इस्तेमाल ड्रग्स की सप्लाई और अवैध सौदों के अड्डे के रूप में किया जाता था। इसके अलावा आरोपियों पर कई युवतियों को फंसाकर लव जिहाद जैसे मामलों में शामिल होने के आरोप भी हैं। परिवार के खिलाफ हत्या, धमकी, रंगदारी और अवैध वसूली जैसे केस पहले से ही दर्ज हैं।

पिछली कार्रवाई पर क्यों लगी थी रोक?

पिछली बार प्रशासन जब इस हवेली को गिराने पहुंचा था, तब अचानक भारी विरोध और तकनीकी कारणों से कार्रवाई रोक दी गई थी। लेकिन इसके बाद से ही प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहा कि कुख्यात परिवार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आज फिर से बुलडोजर की तैयारी पूरी कर ली गई है और प्रशासन का दावा है कि किसी भी हाल में अब यह अवैध निर्माण ढहाकर ही दम लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button