February 11, 2026 8:29 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

हाथी के हमले में मौत का मुआवजा लेने पहुंच गई पांच-पांच पत्नियां, सिर खुजा रहा वन विभाग

जशपुरनगरः हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद मुआवजा का मामला 5 पत्नियों के दावों के बीच उलझ गया है। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत ने सभी महिलाओं से दस्तावेजी सबूत प्रस्तुत करने को कहा है।

मामला जिले के पत्थलगांव रेंज के ग्राम पंचायत बालाझर का है। चिमटापानी बस्ती निवासी सालिक टोप्पो की हाथी के हमले में 25 जुलाई 2025 को मौत हो गई थी। वन विभाग से मृतक के स्वजन को 6 लाख का मुआवजा मिलना है। प्रक्रिया शुरू होते ही सरगुजा से आई 5 महिलाओं ने स्वयं को मृतक की पत्नी होने का दावा किया है।

अब पंचायत और वन विभाग सालिक राम की मुआवजा राशि का असली उत्तराधिकारी तय करने में जुटे गए हैं। मृतक के बेटे भागवत राम टोप्पो ने नईदुनिया को बताया कि घटना के बाद वनविभाग ने तात्कालिक सहायता राशि उनकी मां बुधियारो बाई को दिया था और पिता का अंतिम संस्कार भी उन्होंने ही किया है।

इस तरह उलझा मामला

भागवत राम का कहना है कि उसकी मां सुगंती बाई है, जो बचपन में ही उसे छोड़ कर कहीं चली गई थी। इसके बाद उनके पिता सालिक राम टोप्पो ने बुधियारो बाई से दूसरा विवाह किया था। इसके बाद से वे बीते 25 साल से अपनी एक बहन सविता बाई के साथ गांव में निवास कर रहे थे। इन 25 सालों में किसी ने भी सालिक राम की पत्नी होने का न तो कोई दावा किया और न ही परिवार से कोई संपर्क।

स्वयं को सालिक राम की पत्नी होने का दावा कर रही चारों महिलाओं से वह और उनके स्वजन पूरी तरह से अनजान हैं। पत्नी होने का दावा कर रही एक अनीता बाई का कहना है कि सालिक राम से उसका परिचय अंबिकापुर जिले के सीतापुर ब्लॉक के बिशुनपुर में हुआ था और उन्होंने ब्याह रचाया था।

संगीता बाई और शीला बाई ने भी सालिक राम के साथ विवाह होने का दावा किया है। मीना बाई का दावा है कि सालिक राम ने सबसे अधिक समय उनके साथ गुजारे हैं, इसलिए मुआवजा राशि की असली हकदार वही है।

असली वारिस तय करने की कवायद

मुआवजा राशि के पांच दावेदार सामने आ जाने से मामला पूरी तरह से उलझ गया है। पत्थलगांव के रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा का कहना है कि बुधियारो बाई के अलावा चार महिलाओं द्वारा स्वयं के सालिक राम टोप्पो की पत्नी होने का दावा किए जाने की जांच की जा रही है। इनमें से कुछ दूसरे जिले की रहवासी हैं। घटना स्थल के पास का निवासी होने का जो प्रमाण पत्र देगा, उसे ही असली वारिस माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button