April 4, 2026 6:57 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

कोंडागांव में वकील की हत्या की साजिश, चचेरे भाई ने ही दी सुपारी, चैट खुलासे से बची जान

कोंडागांव: जिले से एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां जमीन विवाद को लेकर वकील की हत्या की साजिश रची गई थी. पुलिस ने साजिश रचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने वकील की हत्या करने के लिए 60 हजार रुपये की डील की थी. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश में की गई.

चैट से हुआ खुलासा: मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को चोरी के मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को हिरासत में लेकर थाना कोंडागांव एवं साइबर टीम ने पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसमें दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ हुई चैट में यह पाया गया कि वह अपने चचेरे भाई और पेशे से वकील कंवल सिंह बघेल की हत्या कराने की साजिश रच रहा था.

जमीन विवाद के चलते साजिश: आरोपी राजकुमार बघेल ने पूछताछ में बताया कि उसका जमीन विवाद को लेकर 2021 से अपने चचेरे भाई कंवल सिंह बघेल से विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. इसी दुश्मनी के चलते उसने मो. मजहर अली खान को 60 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया.

2 आरोपी गिरफ्तार

  • मो. मजहर अली खान, उम्र 42 साल, निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थाई पता केलाबाड़ी दुर्ग
  • राजकुमार बघेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा

पुलिस की कार्रवाई से बची जान: इस मामले में प्रार्थी कंवल सिंह बघेल निवासी मिचीपारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सबूत और आरोपियों के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर 21 अगस्त 2025 को न्यायालय में पेश किया. इससे समय रहते हत्या की वारदात टल गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button