March 6, 2026 7:37 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों पर सियार का हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज, पागल होने की आशंका

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव में सियार की दहशत है. शुक्रवार शाम को जंगल से निकलकर दो सियार गांव पहुंचे और ग्रामीणों पर हमला कर दिया.जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए हैं.जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों की माने तो दोनों सियार पागल हो चुके हैं.इसलिए उन्होंने ग्रामीणों पर हमला किया है. कुछ ग्रामीणों को तुरंत इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई,वहीं कुछ गंभीर घायलों का इलाज अस्पताल में एडमिट करके चल रहा है.

दो सियार ने किया हमला : ये पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है. जहां शुक्रवार शाम अंधेरा होने के बाद गांव की रिहाइसी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंचे. लोगों ने दोनों सियार को देखा लेकिन उन्हें लगा कि ये वापस जंगल में चले जाएंगे.लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सियार ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन पर हमला करने लगे. जिसमें दर्जन भर ग्रामीण, महिला और बच्चे भी घायल हो गए.

दोनों सियार पागल हो गए हैं और रात का फायदा उठाकर गांव की बस्ती में पहुंचे और ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले सियार ने हमला कर दिया- गौतम प्रसाद, सरपंच जोगीसार

वनविभाग ने ग्रामीणों को दी हिदायत : सियार के हमले की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा.लेकिन तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए थे. वहीं इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. फिलहाल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.गांव के ही रहने वाले एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर घुसकर हमला किया है.जिसका इलाज भी अस्पताल में जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button