March 29, 2026 8:24 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
लाइफ स्टाइल

किचन से निकलना हुआ ये कचरा पौधे को बनाएंगे हरा-भरा, ऐसे करें यूज

पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को भी कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं. घर में पौधे उगाना उतना आसान भी नहीं है जितना लोगों को लगता है. पौधे लगाने से लेकर उसकी देखभाल करते रहना किसी चैलेंज से कम नहीं है. पौधे हेल्दी रहें इसके लिए मार्केट में कई तरह की खाद आती है, जिसमें केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कहा जाता है कि पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है.

इसके लिए आप किचन से निकले कुछ प्रकार के कचरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, जिन्हें आप वेस्ट समझ कर डस्टबिन में डाल देती हैं वो पौधों में जान डाल सकते हैं. अंडे की छिलके से लेकर चाय से निकली चायपत्ती तक. कुछ ऐसी वेस्ट चीजें हैं, जिन्हें खाद के रूप में पौधों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 बेकार चीजें और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका.

अंडे के छिलके

अंडे के छिलकों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों की कोशिका को मजबूत बनाने और फूलों के सिरों को सड़ने से बचाने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको बस अंडे के छिलकों को पीसकर पाउडर बना लेना है और पौधा उगाने से पहले जड़ों के आसपास मिट्टी पर छिड़क देना है. ये खाद टमाटर, मिर्च और बैंगन के पौधों के लिए परफेक्ट मानी जाती है.

केला का छिलका

केले के छिलके में पोटेशियम और फोसफोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये फल और फूल दोनों को बेहतर तरीके से उगने में मदद करता है. इसके लिए आपको बस केले के छिलके को छोटा-छोटा काट लेना है और पौधे की जड़ो में डाल देना है. या फिर आप इसे पानी में मिक्स करके भी डाल सकते हैं. ये फूलों और फलों वालो पेड़-पौधों के लिए अच्छा माना जाता है.

चायपत्ती का ऐसे करें यूज

चायपत्ती भी पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर का काम करती है. ये मिट्टी की संरचना को बेहतर बनाने और पौधों की पत्तियों को बढ़ाने में मदद करती है. इसके लिए आप सबसे पहले, इस्तेमाल की गई चाय की पत्तियों को सुखा लें और फिर उन्हें मिट्टी या खाद में मिलाकर पौधे की जड़ों में डाल दें. ये गुलाब, फर्न और कमीलया के लिए सबसे सुटेबल मानी जाती है.

सब्जियों के छिलके

आलू के छिलके से लेकर गाजर के छिलके तक आप इनका इस्तेमाल भी पौधों के लिए डाल सकती हैं. ये एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करते हैं. इसे मिट्टी में मिलाकर पौधे में डाल दें. या आप इसे डायरेक्ट भी डाल सकते हैं. ये हर तरह के पौधों के लिए बढ़िया मान जाती है.

Related Articles

Back to top button