February 13, 2026 8:46 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

कोरिया जिले में माइनर नहर टूटी, बंशीपुर समेत कई गांवों में खेती ठप

कोरिया: जिले के ग्राम पंचायत बंशीपुर में नहर टूटने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है. कदना जलाशय की इस माइनर नहर की लंबाई लगभग 3.30 किलोमीटर है. इस नहर की जर्जर स्थिति और समय पर सफाई नहीं होने के कारण इसमें दरारें और टूट-फूट बढ़ गई, जिससे धान की खेती पर खासा असर पड़ा है.

कई इलाके प्रभावित: स्थानीय किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा है कि समय पर पानी नहीं मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है. कई इलाके प्रभावित हुए हैं, जिनमें नवाटोला, बंशीपुर, कदना और भट्टीपारा शामिल हैं.

किसानों की परेशानी जानिए

  • धान की रोपाई में देरी हो रही है.
  • पानी की किल्लत के कारण खेत खाली पड़े हैं.
  • नहर टूटने से फसल को भी भारी नुकसान हुआ है.

सिर्फ जल्द बनवाने का ही मिला आश्वासन: किसानों ने मांग की है कि नहर की मरम्मत का काम तुरंत किया जाए ताकि उनकी फसल बर्बाद न हो. वे प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नहर का काम जल्द ही किया जाएगा, लेकिन किसानों को अभी भी इंतजार करना होगा.

कार्यपालन अभियंता ने स्वीकार किया कि नहर कच्ची है और बरसात में टूट जाती है. इस बीच, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. हालांकि क्षेत्र में जल संरक्षण और नहरों की मरम्मत के लिए सरकार की योजनाएं जैसे नरवा योजना का लाभ मिल सकता है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button