March 15, 2026 8:57 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
रायपुर संभाग

वित्त विभाग द्वारा 8 माह के एरियर बिना जारी 2% डीए आदेश से रोष ,पेंशनरों के लिए एरियर सहित डीआर के आदेश जारी करने की मांग

बिना एरियर आदेश का विरोध में होली जलाएंगे पेंशनर्स

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 19 अगस्त के घोषणा के एक सप्ताह के बाद बिलंब से आज 25 अगस्त को वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मोदी के गारंटी के विपरीत बताया है और पेंशनरों के लिए इसी तरह के आदेश जारी किए जाने पर पूर्व में महासंघ के द्वारा लिए निर्णय के तहत पूर्व की भांति प्रदेश के सभी जिला और संभाग मुख्यालय में डीए डीआर आदेश का होली जलाने का निर्णय लिया गया है।

जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामंत्री अनिल गोल्हानी, संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी, रायपुर जिला के अध्यक्ष आर जी बोहरे आदि ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 6 दिन बाद भी आदेश जारी नहीं किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए तुरंत आदेश प्रसारित करने की मांग किया।तब जाकर 25 अगस्त कार्यालय के अंतिम समय में आदेश जारी किया गया है। यह आदेश भी मोदी के गारंटी के विपरीत है । आदेश में जनवरी 25 से लेकर अगस्त 25 तक की 8 माह का एरियर हजम कर 1सितंबर 25 से लाभ मिलेगा।जिसका भुगतान माह अक्टूबर 25 से होगा। यह आदेश मुख्यमंत्री के घोषणा के विपरीत केंद्र के देय तिथि से नहीं दिया गया और केंद्र के बराबर 55% प्रतिशत डीए देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के आदेश जारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताया है और तत्काल जनवरी 25 से एरियर सहित डीआर के आदेश जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button