March 13, 2026 5:14 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
पंजाब

हादसा इतना भयानक कि मंजर देख दहले लोग, पलक झपकते ही हो गया कांड

गढ़शंकर: आज सुबह करीब 11:30 बजे कोटफतूही अड्डे पर स्थित बिस्त दोआब नहर किनारे बनी सड़क पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति स्कूटी समेत नहर में गिर गए।

आसपास मौजूद लोगों ने नहर में गिरे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सत्ती नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा व्यक्ति दलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सत्ती निवासी गांव लंगेरी और घायल दलजिंदर सिंह निवासी गांव बघोरा थाना माहिलपुर स्कूटी पर सवार होकर राजा साहिब गुरुद्वारा (जिला नवांशहर) जा रहे थे।

जब वे कोटफतूही पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार (जिसे आकाशदीप निवासी गांव पंचनंगल चला रहा था) से टकरा गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवाया गया। वहीं, हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button