February 22, 2026 11:11 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

पंजाब के गांवों को लेकर जारी हुए आदेश, अब 24 घंटे…

फाजिल्का: जिला मजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर संधू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (पुरानी सी.आर.पी.सी. 1973 की धारा 144) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए सतलुज दरिया से लगे गांवों में किसी भी शरारती तत्वों से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए 24 घंटे गश्त (ठीकरी पहरा) लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पुल, दरिया/नहर के टूटने की संभावना हो, तो इस संबंधी सूचना नज़दीकी पुलिस स्टेशन और संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेट को दी जाए।

आदेश जारी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिशों के कारण जिला फाजिल्का में पड़ने वाले सतलुज दरिया में बहुत अधिक पानी आने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इस कारण सतलुज दरिया से लगे गांव मुहार जमशेर, तेजा रुहेला, चक्क रुहेला, दोना नानका, ढाणी लाभ सिंह, महात्म नगर, राम सिंह भैणी, झंगड़ भैणी, रेतवाली भैणी, गट्टी नंबर 1, वल्ले शाह हिठ्ठाड़ (गुलाबा भैणी), ढाणी सदा सिंह, गुद्दड़ भैणी, घूरका, ढाणी मोहना राम, वल्ले शाह उताड़ (नूरशाह) की ढाणियां, मुहार खीवा, मुहार सोना, मुहार खीवा भवानी, रेतवाली ढाणी (मुहार जमशेर) में काफी मात्रा में पानी आ गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उक्त बताए गए गांवों की सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरा लगाने की जरूरत है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके।

Related Articles

Back to top button