March 6, 2026 8:56 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

रायपुर जेल में कैदियों ने बनाई गणपति मूर्तियां, जमकर हो रही बिक्री, संवर रही बंदियों की जिंदगी

रायपुर: गणपति उत्सव हर किसी के जीवन में खुशियां लाए. ऐसा हर कोई चाहता है. इस बार रायपुर जेल प्रशासन ने भी यहां रह रहे कैदियों के जीवन में खुशियां भरने का काम किया है. रायपुर केंद्रीय जेल में जेल प्रबंधन ने कैदियों को मूर्तियां बनाने में मदद की. उन्हें प्रोत्साहित किया. जिससे यहां सजा काट रहे कैदियों ने भगवान गणपति की मूर्तियां बनाई. ये मूर्तियां अब लोग खरीद रहे हैं. इससे होने वाली आय को कैदियों के लिए जेल प्रबंधन ने संभाल कर रखा है. जो उन्हें दिया जाएगा.

कैद से कारीगरी तक की अनोखी यात्रा: रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदियों की बनाई मूर्तियां यहां जेल शॉपिंग मॉल में बिक रही हैं. यह लोगों के आकर्षण का भी केंद्र बन चुकी है. इससे न सिर्फ कैदियों को आय का जरिया मिला है. इससे कैदियों को सुधार और आत्मनिर्भरता की राह मिल रही है. जो हाथ कभी गलत राह पर चल पड़े थे, वही हाथ आज श्रद्धा और कला से भरी प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं. जेल शॉपिंग मॉल की प्रभारी मोनिका ने इस बारे में और जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैदियों की बनाई मूर्तियां बिक रही है.

इस बार करीब 150 गणेश प्रतिमाएं बंदियों ने बनाई थीं. कीमत इतनी सहज रखी गई है कि हर कोई इन्हें घर ले जा सके, 51 रुपए से लेकर 301 रुपए तक. आज हालत यह है कि अधिकांश मूर्तियां बिक चुकी हैं और अब केवल गिनी-चुनी प्रतिमाएं ही बची है- मोनिका,जेल एंपोरियम प्रभारी, केन्द्रीय जेल रायपुर

रायपुर जेल प्रबंधन की कोशिशों को मिल रही सराहना: जेल शॉपिंग मॉल में इन प्रतिमाओं को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. आकर्षक रंगों और बेहतरीन कारीगरी से बनी ये प्रतिमाएं देखकर लोग न केवल प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बंदियों के इस प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं.

त्योहार में सुधार का संदेश: गणेशोत्सव के मौके पर यह पहल समाज को एक अनूठा संदेश देती है. गणपति बप्पा सिर्फ विघ्नहर्ता ही नहीं, बल्कि परिवर्तन और नई शुरुआत के देवता भी हैं. इन मूर्तियों को खरीदकर लोग एक तरह से सुधारात्मक प्रयासों और पुनर्वास की यात्रा को भी समर्थन दे रहे हैं.

रायपुर केंद्रीय जेल का यह प्रयास सिर्फ एक पहल नहीं, बल्कि एक प्रेरणा भी है. जीवन में गलती करने वाले इंसान भी सही अवसर और सही दिशा पाकर अपनी पहचान बदल सकते हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button