February 11, 2026 7:16 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

नई नवेली दुल्हन फंदे से लटकी मिली, मायके वाले बोले- पति-पत्नी के बीच में सोती थी सास

इन दिनों यूपी के निक्की हत्याकांड ने सनसनी मचा रखी है. आरोप है कि उसे दहेज की खातिर मार डाला गया. अब मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से भी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां नई नवेली दुल्हन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. मायके वालों ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए. कहा- पति-पत्नी को कभी अकेले सोने तक नहीं दिया गया. सास दोनों के बीच सोती थी.

मामला अशोकनगर जिले के अखाई टप्पा गांव का है. यहां 24 साल की नवविवाहिता सुधा रघुवंशी का शव उनके कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला. जानकारी के मुताबिक, सुधा की शादी संजय रघुवंशी से चार महीने पहले 29 अप्रैल को हुई थी. सुधा LLB की छात्रा थी. रविवार को सास ने शव को देखा और परिवार को सूचित किया. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

मृतका के नाना बुंदेल सिंह ने कहा कि शादी के बाद से ही सुधा परेशान थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति संजय नशा करता था. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. नाना ने बताया कि 25 दिन पहले थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. ससुराल वाले सुधा को पढ़ाई करने से रोकते थे. एक दिन पहले संजय ने सुधा पर 10 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था. यही नहीं सुधा को कभी भी उसके पति के साथ अकेले सोने नहीं दिया गया. पति-पत्नी के बीच में सास भी सोती थी.

रात 12 बजे कर रही थी किसी से बात

वहीं, पति संजय का कहना है कि सुधा उस पर झूठे आरोप लगाती थी. रात 12 बजे तक सुधा न जाने किससे फोन पर बात कर रही थी. उस बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी. उसने बताया कि पहले भी सुधा ने उस पर नशा करने और शराब पीने के आरोप लगाए थे. वह उसे किन्नर बताती थी. संजय ने कहा कि एक दिन पहले उसने सुधा के पास चाकू देखा था, जिसका वीडियो भी बनाया था.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मतका के पति संजय ने पुलिस को बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था. मगर वही उस पर झूठे इल्जाम लगाती थी. पोस्टमार्टम और परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के सही कारण का पता लगाया जा सके.

Related Articles

Back to top button