April 3, 2026 10:13 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में भारी बारिश का कहर, 100 गांवों का जिले से टूटा संपर्क, कई जगह लोग फंसे

बीजापुर: बस्तर संभाग में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है. बीजापुर में सोमवार देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस वजह से पूरे जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के चलते चेरपाल नदी में आई बाढ़ की वजह से करीब 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है. बाढ़ के कारण बीजापुर के कई ग्रामीणों इलाकों में स्थिति भयावह है.

सड़क यातायात बुरी तरह बाधित: बारिश का दौर लगातार जारी होने की वजह से चेरपाल नदी में बाढ़ आ गई है. इस दौरान मंगलवार को रपटा पार करते समय एक ग्रामीण के बह जाने की खबर भी सामने आई. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है. कई जगह तो सड़क यातायात बाधित हो गया है. नदी की पुलिया के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर इंद्रावती नदी के मरकापाल घाट में फंसे ग्रामीण कृष्णा जुर्री को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया है.

लोगों की प्रशासन से अपील: एहतियातन नदी के किनारे बसे घरों को खाली करवाया जा रहा है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के आसपास न जाएं. इसके साथ ही प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है. बीजापुर में जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार मोर्चा संभाले हुए है.

इंद्रावती नदी का जलस्तर: जिले में भारी बारिश से इंद्रावती नदी का जल स्तर बढ़ गया है. इंद्रावती नदी में पानी के स्तर की ताजा जानकारी जानिए

  • वर्तमान जलस्तर: 5.520 मीटर
  • खतरे का स्तर: 12.50 मीटर मापा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button