February 23, 2026 11:56 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

रेलवे में ठेका मजदूर की करंट लगने से मौत, DRM ऑफिस के गेट पर परिवार का धरना

बिलासपुर: रेलवे यार्ड में ट्रेन की एसी सफाई के दौरान OHE तार से झुलसे ठेकाकर्मी युवक की गुरुवार को मौत हो गई. युवक मुलमुला का रहने वाला था. शनिवार को युवक हादसे का शिकार हो गया था. युवक की मौत के बाद पत्नी और परिजन DRM ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं. पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश भी धरने में मौजूद है.

नौकरी और मुआवजे के लिए DRM ऑफिस का घेराव: घटना और मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले अस्पताल में हंगामा किया. लेकिन जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने रेलवे डीआरएम ऑफिस का घेराव कर दिया. अब आक्रोशित परिजन DRM ऑफिस के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं. उनकी मांग है कि मृतक की पत्नी को नौकरी और परिवार को मुआवजा दिया जाए. बच्चे के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी रेलवे उठाए.

मृतक की पत्नी खुशबू बर्मन ने रेलवे और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पत्नी का कहना है कि ठेकेदार ने इलाज के लिए पैसे भी नहीं दिए. पैसे मांगने पर बदतमीजी की जा रही है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है हम यहां से नहीं उठेंगे.

अधिकारी कहते हैं कि मेरा पति रेलवे विभाग का नहीं है. वह ठेके पर काम करता है. मेरे बच्चे का पालन पोषण कौन करेगा. मुझे सरकारी नौकरी चाहिए. मुआवजा चाहिए –खुशबू बर्मन, मृतक की पत्नी

परिजनों के समर्थन में पामगढ़ विधायक: इधर परिजनों के समर्थन में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश भी देर रात डीआरएम ऑफिस के सामने पहुंची. उन्होंने रेलवे और ठेकेदार के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई है. उनका कहना है, कि पीड़ित परिवार की कोई सुध लेने वाला नहीं है जबकि रेलवे और ठेकेदार दोनों मौत के जिम्मेदार हैं.

परिजनों ने ठेकेदार से इलाज के खर्च का वहन करने की मांग की. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ठेकेदार की पत्नी ने मृतक की परिजन से बात की और बदसलूकी की. परिवार की मांग है कि मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाए. उसे मुआवजा राशि दी जाए और बच्चे का पालन पोषण का खर्च उठा ले-शेषराज हरबंश, विधायक पामगढ़

DRM पर विधायक का आरोप: शेषराज हरबंश ने कहा कि मृतक का पूरा परिवार डीआरएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठा है. उसके बावजूद अब तक कोई निराकरण नहीं हो पाया है. परिजनों के सामने डीआरएम को बात करने के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने पद का हवाला देते हुए कार्यालय से बाहर नहीं आने की बात कही. विधायक ने DRM पर भी गैर जिम्मेदार रवैए का आरोप लगाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button