March 2, 2026 8:49 am
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...
मनोरंजन

विवादों के बीच छलका पवन सिंह का दर्द, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर किए जज्बात

भोजपुरी स्टार पवन सिंह लोगों के बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन इधर बीच वो काफी विवादों में धिरे नजर आ रहे हैं. इन विवादों पर एक्टर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द के बारे में लिखा है. एक्टर को एक इवेंट के दौरान अपनी को-स्टार को छूते देखा गया, जिसके बाद से लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. साथ ही उनकी पत्नी के पोस्ट ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के लिए दर्शकों से काफी प्यार पाते हैं, लोगों के बीच वो पावर स्टार के तौर पर जाना जाता है. लेकिन, हाल ही में एक्टर काफी विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, सबसे पहले ये शुरू हुआ जब पवन की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कई सारे गंभीर आरोप भी लगाएं.

हो रही है आलोचना

इस पोस्ट के बाद से फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक काफी चर्चा बढ़ गई थी. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी को-स्टार अंजलि राघव को गलत तरीके से छूते दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो के बाद से लोग पवन सिंह को काफी नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने एक एक पोस्ट शेयर की है.

दिखाया अपना दर्द

पवन सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में एक कहावत लिखी है, ‘जिस तन लागे सो तन जाने, कोई जाने न पीर पराई.’ इस कहावत का मतलब जानें, तो केवल वही व्यक्ति दर्द जानता है जो पीड़ित होता है, कोई भी अन्य व्यक्ति किसी दूसरे के दुख को सही मायने में नहीं समझ सकता. इन सभी विवादों के बीच जहां एक्टर के फैन एक तरफ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button