March 25, 2026 7:26 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
पंजाब

पंजाब में ‘HAVELI’ ब्रांड पर खड़ा हुआ विवाद, हाई कोर्ट ने जारी किया सख्त नोटिस

पंजाब की पारंपरिक संस्कृति और आतिथ्य के प्रतीक, नेशनल हाईवे-1 पर स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन “HAVELI” के ट्रेडमार्क और लोगो की नकल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने लुधियाना की एक कंपनी द्वारा “Punjabi Haveli” नाम से ‘HAVELI’ ब्रांड का लोगो और डिजाइन अनुचित रूप से इस्तेमाल करने पर फौरन सभी विज्ञापन हटाने का आदेश जारी किया है।

इस केस की अगली सुनवाई 26 सितंबर 2025 को होगी। “HAVELI” रेस्टोरेंट एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड के प्रमुख सतीश जैन द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि उनकी कंपनी वर्ष 2001 से “HAVELI” ब्रांड का संचालन कर रही है और उनका लोगो अंग्रेज़ी, हिंदी व पंजाबी—तीनों भाषाओं में रजिस्टर्ड है। याचिका के अनुसार, लुधियाना से संचालित “एडिसन रिज़ॉर्ट लिमिटेड” ने ‘Punjabi Haveli’ नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया, लेकिन उसमें “Punjabi” शब्द को बेहद छोटे फॉन्ट में और “HAVELI” शब्द को हूबहू उसी डिजाइन और शैली में बड़ा करके दिखाया गया, जैसा कि ओरिजिनल ‘HAVELI’ लोगो में होता है।

सतीश जैन ने कोर्ट को बताया कि नकली ‘HAVELI’ ब्रांड की वजह से ग्राहकों में भ्रम पैदा हो रहा है। कुछ लोगों ने उनकी कंपनी को घटिया सेवा को लेकर शिकायतें भेजीं, जबकि असल में वो दूसरी कंपनी से सेवाएं ले रहे थे। इससे न सिर्फ ब्रांड की छवि धूमिल हुई, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ। याचिका में कहा गया है कि यदि प्रतिवादी कंपनी की ओर से सेवा में कोई कमी की जाती है, तो उसका सीधा असर ‘HAVELI’ ब्रांड पर पड़ेगा। इसलिए उन्होंने कोर्ट से स्टे ऑर्डर की मांग की, जिसे कोर्ट ने प्रथम दृष्टया सही मानते हुए अंतरिम राहत दी।

दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख

माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रतिवादी कंपनी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अगर आदेश का तुरंत पालन नहीं हुआ, तो यह कोर्ट की अवमानना मानी जाएगी और अलग से कार्यवाही की जा सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद ‘HAVELI’ नाम का इस्तेमाल करने वाले अन्य ब्रांड्स और नकलची कंपनियों की भी नींद उड़ गई है। यह फैसला ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ एक सशक्त मिसाल बन सकता है। वहीं संपर्क किए जाने पर सतीश जैन ने कहा, “उनके ब्रांड की लोकप्रियता को देखते हुए कई लोग हमारे नाम और लोगो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे हमारी क्वालिटी और सर्विस को मैच नहीं कर पा रहे। इससे उनके प्रतिष्ठित ब्रांड को नुकसान हो रहा है। वह कानूनी रूप से सख्ती से इसका विरोध करेंगे।”

Related Articles

Back to top button