Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Jogi Convicted: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 ह... Janjgir-Champa Blast: जांजगीर-चांपा की दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट! धमाके से दहला इलाका, एक युवक गंभी... Vijay Sharma on Naxalism: 'छत्तीसगढ़ से खत्म हुए हथियारबंद नक्सली, बंगाल से ममता दीदी की विदाई तय'—व... Jashpur Tribal Welfare: पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए लगेंगे स्पेशल मेडिकल कैंप! राज्यपाल रमे... Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध

रायपुर में गणपति प्रतिमाओं पर बवाल! हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध, एसपी कार्यालय पहुंचकर की ये मांग

रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। बात करें प्रतिमाएं की तो यहां एक से बढ़ कर एक कई मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लेकिन दूसरी ओर कई पंडालों में फार्टून, बेबी डॉल, ऑफ शोल्डर वाली प्रतिमाएं बैठाई गई है। जिसको लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

शहर के कई पंडालों में कार्टून, बेबी डॉल और ऑफ-शोल्डर जैसी प्रतिमाएं स्थापित किए जाने पर हिंदू संगठनों और संत समाज ने इसका जमकर विरोध किया है। समस्त हिंदू संगठन और संत समाज एसपी कार्यालय पहुंचकर इन प्रतिमाओं को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

संगठनों ने एसपी से तत्काल कार्यवाई की मांग की है और सभी मूर्तियों का तुरंत विसर्जन कराए जानें की बात कही है। संगठनों का कहना है कि गणपति हमारे राजा हैं, ऐसे रूप में प्रतिमाएं स्थापित करना अपमानजनक है। यह सब सनातन धर्म और हिंदुत्व को कमजोर करने की साजिश है। असामाजिक तत्व इसमें शामिल हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.