March 2, 2026 11:49 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में फौजी की पत्नी मौत केस में एक्शन, पति और गर्लफ्रेंड के साथ सास ससुर गिरफ्तार

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में प्रीति सिंह मौत केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दुर्ग पुलिस सीएसपी हर्षित मेहर ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है. हर्षित मेहर ने बताया कि कि प्रीति लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी. इस वजह से उसने यह घातक कदम उठाया.

प्रीति सिंह मौत केस में कुल चार आरोपी गिरफ्तार: दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मृतका के पति मुकेश सिंह, उसकी गर्लफ्रेंड और सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने चारों को जेल भेज दिया है.

यह मामला अब हत्या की आशंका की ओर भी इशारा कर रहा है, क्योंकि मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रीति की मौत के पीछे उसके पति के अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना मुख्य कारण हैं. इस केस में हमने कथित ऑडियो क्लिप और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है- हर्षित मेहर, सीएसपी, दुर्ग भिलाई

क्या है पूरा मामला ?: 29 अगस्त 2025 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में एक 25 साल की महिला प्रीति सिंह ने जान दे दी थी. इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. उसके बाद जांच आगे बढ़ाई गई. प्रीति सिंह के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मुकेश सिंह के दूसरी महिला से संबंध थे. इस बात को लेकर लगातार विवाद होता था. इस बार तीज के दिन भी प्रीति के साथ मुकेश का विवाद हुआ.

मुकेश और उसकी गर्लफ्रेंड पर धमकी देने का आरोप: दुर्ग पुलिस को की गई शिकायत में प्रीति सिंह के परिजनों ने दावा किया कि मुकेश और उसकी गर्लफ्रेंड ने प्रीति को प्रताड़ित किया. जिसके बाद उसने 29 अगस्त को यह खौफनाक कदम उठा लिया. घटना वाले दिन, तीज के मौके पर प्रीति और मुकेश की गर्लफ्रेंड के बीच फोन पर जमकर विवाद हुआ. इस दौरान कथित तौर पर गर्लफ्रेंड की ओर से प्रीति को धमकी भी दी गई. परिजनों का दावा है कि इस विवाद का ऑडियो उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया है.

शुरुआती जांच में अवैध संबंधों के कारण विवाद सामने आया है. हम ऑडियो रिकॉर्डिंग के अलावा इस केस की और जांच कर रहे हैं- हर्षित मेहर,सीएसपी दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने इस केस में सभी साक्ष्यों की जांच करने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि तफ्तीश पूरी होने के बाद इस केस में और आगे जानकारी दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button